'रामायण' पर बनेगी एक और फिल्म, रणबीर कपूर बनेंगे राम और आलिया होगी सीता !

रावण का किरदार निभा सकते है यश

'रामायण' पर बनेगी एक और फिल्म, रणबीर कपूर बनेंगे राम और आलिया होगी सीता !

आलिया भट्ट हाल ही में नीतेश तिवारी से मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया। उसी वीडियो के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि आलिया को नीतेश तिवारी ने सीता के रोल के लिए साइन किया है।   

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक नीतेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ सकती है। नीतेश तिवारी रामायण पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट रामायण में मां सीता का रोल करेंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। आलिया भट्ट हाल ही में नीतेश तिवारी से मिली थीं, जिसका एक वीडियो भी सामने आया। उसी वीडियो के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि आलिया को नीतेश तिवारी ने सीता के रोल के लिए साइन किया है।   

रावण के किरदार के लिए फिल्म केजीएफ स्टार यश का नाम सामने आ रहे है। कहा जा रहा है कि यश इस फिल्म के लिए तैयार हैं, और उन्होंने रावण के रोल में दिलचस्पी दिखाई है। रामायण को अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को पैन इंडिया 2025 में रिलीज किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत