इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी : टिकट रद्द कराने पर देगी पूरा रिफंड, फंसे यात्रियों के लिए की खाने-पीने की व्यवस्था 

यात्रियों का सहयोग मांगा

इंडिगो ने यात्रियों से मांगी माफी : टिकट रद्द कराने पर देगी पूरा रिफंड, फंसे यात्रियों के लिए की खाने-पीने की व्यवस्था 

हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की है। नागरिकों के लिए वेटिंग लॉन्ज की व्यवस्था की गयी है। देश में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द रही हैं।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से माफी मांगते हुए 15 दिसंबर तक के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करने का आश्वासन दिया है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक की यात्रा के टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड दिया जायेगा और कोई कटौती नहीं की जायेगी। यात्रियों को भुगतान उसी खाते में किया जायेगा, जिससे भुगतान किया गया था। इसके साथ ही यात्रा की तारीख और समय में बदलाव के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। 

उसने कहा कि हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की है। नागरिकों के लिए वेटिंग लॉन्ज की व्यवस्था की गयी है। देश में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द रही हैं। अकेले दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 225 (135 प्रस्थान और 90 आगमन) उड़ानें रद्द की गयी हैं। इससे देश भर में हजारों यात्री परेशान रहे। इससे पहले देश भर में करीब 400 उड़ानें रद्द की गयी थीं। इंडिगो ने कहा कि वह जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है। उसने इसमें यात्रियों का सहयोग मांगा है। 

 

Tags: indigo

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
पश्चिम एशिया संकट के बीच फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान (AI 916D) मंगलवार सुबह दिल्ली...
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले