Bharat Jodo Yatra की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी राहुल गांधी को बधाई

भारत जोड़ो यात्रा ने 4000 किमी से अधिक की दूरी तय की थी

Bharat Jodo Yatra की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी राहुल गांधी को बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर यात्रा की शुरुआत करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर यात्रा की शुरुआत करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल पैदा कर बेवजह के और अप्रासंगिक मुद्दों को प्रचारित कर असली मुद्दों से  ध्यान बांटकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों तथा किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा- एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन है, जो इतिहास में अद्वितीय है। आज यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की ओर से मैं राहुल गांधी, सभी भारत यात्रियों और अपने लाखों नागरिकों को बधाई देता हूँ जो इस यात्रा में शामिल हुए।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक, भारत जोड़ो यात्रा ने 4000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ विविधता में एकता के लिए संवाद स्थापित किया।

Read More मुंबई में इमारत में लगी आग, लोगों को निकाला सुरक्षित 

उन्होंने कहा कि नफऱत और विभाजन के एजेंडे को छिपाने, लोगों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए और अप्रासंगिक सुर्खियां बनाने की प्रवृत्ति हमारी सामूहिक चेतना पर एक सोचा- समझा प्रहार है। यात्रा आर्थिक असमानता, महँगाई, बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, संविधान को नष्ट करने, सत्ता के केंद्रीकरण के वास्तविक मुद्दों को लोगों की कल्पना के केंद्र में लाने का प्रयास करती है। यह यात्रा लोगों की भागीदारी के जरिए समाज में नफऱत और शत्रुता के खतरे से लड़ने के लिए जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक भौतिक प्रयास नहीं है, यह हमारी टूटी हुई सामूहिक चेतना को फिर से बनाने का एक ईमानदार प्रयास है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्य हमारे लिए सर्वोच्च हैं। कांग्रेस पार्टी, हमारे संविधान की रक्षा और हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा करने के प्रयास में लगातार लोगों तक पहुंच रही है। आज भी, भारत जोड़ो यात्रा जारी है...।

Read More पतंजलि झूठा प्रोपेगेंडा नहीं कर रहा, स्वार्थी किस्म के लोग कर रहे दुष्प्रचार: बाबा रामदेव

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी  प्रदेशभर से मिल रहे फीडबैक से स्थिति स्पष्ट, भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है:-सीपी जोशी 
प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों से बात...
पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में