श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया

लगातार 13वां वनडे जीता

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया

श्रीलंका ने लगातार 13वां वनडे मुकाबला जीत। श्रीलंका ने लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ा। इन दोनों ने लगातार 12-12 वनडे  जीते हैं।

कोलम्बो। सदीरा समरविक्रमा की 93 रनों की शानदार पारी के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को यहां एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से पराजित कर दिया। श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा मात्र 7 रन से शतक से चूक गए। जवाब में बांग्लादेश की पारी 48.1 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई।  बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदया ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दसुन शनाका ने 28 रन देकर 3, मथीशा पथिराना ने 58 रन देकर 3 और महीश तीक्षणा ने 69 रन देकर 3 विकेट लिए। 

लगातार 13वां वनडे जीता
श्रीलंका ने लगातार 13वां वनडे मुकाबला जीत। श्रीलंका ने लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ा। इन दोनों ने लगातार 12-12 वनडे  जीते हैं। आस्ट्रेलिया के नाम लगातार 21 वनडे जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। 

सदीरा ने संभाली श्रीलंका पारी
मध्य क्रम की विफलता से मुश्किलों में आई श्रीलंका को भंवर से निकाल कर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सदीरा समरविक्रमा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कप्तान दसुन शनाका (24) के साथ 60 रन की साझेदारी की। समरविक्रमा पारी की आखिरी गेंद पर तस्कीन अहमद की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुवो के हाथों लपके गए। उन्होंने 72 गेंद खेल कर आठ चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने भी श्रीलंका के लिए 50 रनों की पारी खेली।

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत