Asian Games 2023: नौकायन में भारत ने जीते दो और ब्रॉन्ज मैडल

नौकायन में भारत का अभियान खत्म

Asian Games 2023: नौकायन में भारत ने जीते दो और ब्रॉन्ज मैडल

आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता।

हांगझोउ। चीन में चल रहे 19 वें एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दो कांस्य पदक जीते। आज हुई स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह की टीम ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक मिला। 

इसी के साथ नौकायन में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने एशियाई खेल 2023 में तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते। उल्लेखनीय है कि रविवार को ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरूष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरूष 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, जबकि पूरूष टीम ने कांस्य पदक जीता था।

आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता पुरूष 8 टीम का भी हिस्सा थे।

हांगझोउ में अंतिम नौकायन पदक स्पर्धा में, भारतीय महिला कॉक्स्ड 8 टीम में जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी और रुक्मणी 7:05.71 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

Read More एकाना में चौथा टी-20 : जीत की मुहर लगाने उतरेगी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ीं

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई