मुंडोता पैलेस की जीत में चमके शमशीर-डेनियल
कैवेलरी मैदान पर खेले एक अन्य मुकाबले में अचीवर्स ने नवी पोलो को डेढ़ के मुकाबले आठ गोलों से रौंद दिया
अचीवर्स की ओर से मैटियास वियाल और अभिमन्यु पाठक ने ती-तीन गोल किए, जबकि साविर मेहराज गोदारा और अशोक चांदना ने एक-एक गोल बनाया।
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। भारतीय सितारे शमशीर अली और पांच गोल के विदेशी खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी के शानदार तालमेल की बदौलत मुंडोता पैलेस ने मंगलवार को यहां रामबाग पोलो मैदान पर जनरल अमर सिंह कानोता पोलो कप मुकाबले में कानोता पोलो को 10-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए शमशीर अली ने छह गोल दागे, वहीं डेनियल ओटमेंडी ने चार गोल ठोके। कानोता पोलो की ोर से चार गोल के विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने तीन गोल किए, जबकि एक- एक गोल प्रताप कानोता, जयवीर सिंह गोहिल और विशाल सिंह राठौड़ की स्टिक से निकला। कैवेलरी मैदान पर खेले एक अन्य मुकाबले में अचीवर्स ने नवी पोलो को डेढ़ के मुकाबले आठ गोलों से रौंद दिया। अचीवर्स की ओर से मैटियास वियाल और अभिमन्यु पाठक ने ती-तीन गोल किए, जबकि साविर मेहराज गोदारा और अशोक चांदना ने एक-एक गोल बनाया। आधा गोल का लाभ लेकर उतरी नवी पोलो के लिए एकमात्र मैदानी गोल कैप्टन एपी सिंह ने किया।

Comment List