शहर को साढ़े तीन हजार टन कचरा दे गई दिवाली
घरों व दुकानों की सफाई और पटाखों से निकला अतिरिक्त कचरा
सामान्य तौर पर शहर में जहां रोजाना करूब 400 टन कचरा निकल रहा है।
कोटा। शहर में दीपावली पर हर घर व दुकान सजे-धजे व साफ सुधरे नजर आए। लेकिन उन्हें साफ करने में करीब एक माह का समय लगा। जिससे शहर में एक माह में साफ सफाई और दीपावली पर चले पटाखों से करीब साढ़े तीन हजार टन अतिरिक्त कचरा निकला है। जिसे निम के नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया गया। शहर में वर्तमान में कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण दो नगर निगम हैं। दोनों निगम क्षेत्रों में कुल 150 वार्ड हैं। कोटा उत्तर में 70 व कोटा दक्षिण में 80 वार्ड शामिल हैं। शहर में घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे को एकत्र करने के लिए निगम की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत कोटा उत्तर में हर वार्ड में 3 व कोटा दक्षिण में हर वार्ड में दो टिपरों से कचरा एकत्र किया जा रहा है। सामान्य तौर पर शहर में जहां रोजाना करूब 400 टन कचरा निकल रहा है। वहीं दीपावली की साफ सफाई के दौरान रोजाना 100 टन व उससे अधिक अतिरिक्त कचरा निकला। एक माह में करीब साढ़े तीन हजार टन कचरा एक माह में दीपावली की सफाई के दौरान ही निकला है।
50 से 80 टन अतिरिक्त कचरा रोजाना
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में जहां सामान्य तौर पर 400 टन कचरा रोजाना निकल रहा है। जिसमें से कोटा उत्तर में 200 व दक्षिण में भी 200 टन कचरा शामिल है। वहीं दीपावली की सफाई के दौरान दोनों निगम क्षेत्रों में 50 से 80 टन दोनों निगम क्षेत्रों में अतिरिक्त कचरा निकला। जिससे घर-घर कचरा संग्ेरहण में ग्े टिपर ओवर फ्लो होकर निकले। वहीं 12 व 13 नवम्बर को मनाई गई दीपावली और उसके एक दिन पहले और दो दिन बाद तक चले पटाखों से भी कचरा निकला। जिससे एक माह में कुल साढ़े तीन हजार टन अतिरिक्त कचरा दीपावली की सफाई से ही निकला है।
सड़कों पर अभी भी लगे हैं कचरे के ढेर
निगम की ओर से शहर में दीपावली के अवकाश के दिनों में भी त्योहार कोे देखते हुए साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी। घरों से कचरा लेने के लिए टिपर भी नियमित चलाए गए। कचरा पॉइंट से कचरा उठाने के लिए ट्रेक्टर ट्रॉलियां लगाई। लेकिन हालत यह है कि उसके बाद भी शहर में जगह-गह पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बारां रोड पर सरस्वती कॉलोनी के सामने, गीता भवन रोड पर, बस स्टैंड के ढलान पर, छावनी बंगाली कॉलोनी व न्यू कॉलोनी गुमानपुरा रोड पर भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
15 अक्टूबर से शुरू हो गई थी साफ सफाई
शहर में 15 अक्टृबर को नवरात्र स्थापना के दिन से ही घरों व दुकानों में साफ सफाई का काम शुरू हो गया था। श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही लोगों ने घरों में पुताई व साफ सफाई का काम शुरू कर दिया था। ऐसे में लोगों द्वारा एक साल बाद तो किसी ने 2 व 4 साल बाद घर की सफाई करवाई तो उसमें से बड़ी मात्रा में कबाड़ व कचरा निकला। जिसमें गीला व सूखा दोनों तरह का कचरा शामिल है। आॅन लाइन शॉपिंग, खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी समेत अन्य तरह से की गई खरीदारी व उससे निकले कचरे की मात्रा अधिक रही है।
बृज टॉकीज में ओवर फ्लो कचरा
नगर निगम कोटा उत्र क्षेत्र के नयापुरा स्थित बृज टॉकीज परिसर में कचरा ओवर फ्लो होकर सड़क तक आ गया है। पहले यहां अस्थायी कचरा ट्रांसफर स्टेशन था लेकिन उसे काफी समय पहले ही बंद कर दिया गया है। यहां नया कचरा डालना मना है। उसके बाद भी पुराना कचरा व नया कचरा डालने से यहां कचरे का पहाड़ लग गया है। अब वह कचरा सड़क तक बाहर आ गया है। जिससे उसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फेल रही है।
इनका कहना है
नगर निगम की ओर से दीपावली पर साफ सफाई के लिए पूरे संसाधन लगाए गए थे। शहर में रोजाना 50 से 80 टन कचरा सामान्य दिनों से अधिक दीपावली की सफाई से निकला। पटाखे भी चले जिनका भी कचरा हुआ। करीब एक माह में साढ़े तीन हजार टन से अधिक कचरा दीपावली की सफाई से ही निकला है। जबकि सामान्य दिनों में रोजाना शहर से 400 टन कचरा निकल रहा है। इस कचरे को नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पहुंचाया गया।
- तनुज शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम कोटा उत्तर

Comment List