9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी

आशा सहयोगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दोनों का पद रिक्त

9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी

जयपुर के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विटामिन 'ए' का 49 वां चरण 29 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों पर विटामिन 'ए' की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि बच्चों को वर्ष में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाने का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जयपुर। जयपुर के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विटामिन 'ए' का 49 वां चरण 29 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्रों पर विटामिन 'ए' की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि बच्चों को वर्ष में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाने का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विटामिन 'ए' आँखों की बीमारियों जैसे रतौंधी अंधता से बचाव के साथ- साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्वि के लिए भी आवश्यक है। विटामिन ‘‘ए’’ देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन 'ए' 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी लाता है।

कार्यवाहक उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. धर्मेंद्र कराडिया ने बताया कि 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्र पर विटामिन 'ए' की 2 एम.एल. तथा 09 माह से 12 माह के  बच्चों को विटामिन 'ए' की 1 एम.एल. खुराक पिलाई जाएगी। जिन स्थानों पर आंगनबाडी केन्द्र पर आशा सहयोगिनी का पद रिक्त है, वहाँ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा और जिस आंगनवाड़ी केंद्र पर आशा सहयोगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दोनों का पद रिक्त है, उन सभी क्षेत्र के बच्चों को निकट के उपस्वास्थ्य केंद्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा विटामिन 'ए' की खुराक पिलाई जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत