
भारत ने आर्मीनिया को शुरू की हथियारों की सप्लाई
देशों के बीच रक्षा समझौता में बड़ा कदम माना जा रहा है
आर्मीनिया ने नागर्नो कराबाख को खो दिया है और अब उसे अपने इलाके पर भी अजरबैजान के हमले का खतरा मंडरा रहा है।
येरेवान। अजरबैजान, पाकिस्तान और तुर्की का सामना कर रहे आर्मीनिया की मदद के लिए अब भारत ने हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी है। पिनाका रॉकेट सिस्टम के बाद अब भारत आर्मीनिया को एमएआरजी 155 एमएम स्वचालित तोप की सप्लाई करने जा रहा है। इस तोप को भारत की रक्षा कंपनी भारत फोर्ज कल्याणी ग्रुप ने पुष्टि की है कि उसे आर्मीनिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अलावा एटीएजीएस 155 तोप की भी आपूर्ति आर्मीनिया को की जाएगी। भारत और आर्मीनिया में यह तोप समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा समझौता में बड़ा कदम माना जा रहा है।
आर्मीनिया ने नागर्नो कराबाख को खो दिया है और अब उसे अपने इलाके पर भी अजरबैजान के हमले का खतरा मंडरा रहा है। अजरबैजान लगातार तुर्की और पाकिस्तानी हथियारों की मदद से आर्मीनिया को डराने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह ताजा डील आर्मीनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापीकयान की गुजरात में आयोजित डिफेंस एक्सपो की यात्रा के बाद हुई है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List