बीजेपी ने देश के किसानों को बर्बाद कर दिया: प्रियंका गांधी
प्रियंका ने कहा कि बीजेपी की वजह से देश में महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस सरकार ने इससे लोगों को राहत दिलाई। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मंहगाई राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत दी।
शाहपुरा। प्रियंका गांधी ने शाहपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी की वजह से देश में महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस सरकार ने इससे लोगों को राहत दिलाई। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मंहगाई राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत दी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारी मशीनरी को प्राइवेट सेक्टर में बदला जा रहा है। बीजेपी ने तीन काले कानूनों को किसानों पर थोपने की कोशिश की। केंद्र सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है। किसानों ने एक साल तक आंदोलन किया। बीजेपी ने देश के किसानों को बर्बाद कर दिया है। मणिपुर कई महीनों तक जलता रहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 12:58:04
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...

Comment List