चुनाव के दौरान शांतिभंग में 77 लोग गिरफ्तार

दोनों प्रत्याशियों में विवाद हो गया

चुनाव के दौरान शांतिभंग में 77 लोग गिरफ्तार

कमिश्नरेट के सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर सुशीलपुरा बूथ पर फर्जी वोट देने आए दो युवकों को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने समझाइश किया, विवाद नहीं रुकने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। राजस्थान में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी वोटरों को लेकर हुई शिकायतों को लेकर कुछ प्रत्याशियों के समर्थक आपस में उलझ गए। पुलिस ने समझाइश कर मामले शांत कराए और 77 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुछ बूथों पर लाइनें लगी रहीं जिससे मतदान देर समय तक चला। धौलपुर के बाड़ी में हुई फायरिंग की घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी चुनाव से उसका कोई संबंध होना सामने नहीं आया। सिंवार गांव के एक बूथ पर भी दोनों प्रत्याशियों में विवाद हो गया। 

कमिश्नरेट के सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर सुशीलपुरा बूथ पर फर्जी वोट देने आए दो युवकों को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने समझाइश किया, विवाद नहीं रुकने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिन्दायका स्थित बूथ पर फर्जी वोटर को लेकर राज्यवर्धन सिंह व अभिषेक चौधरी के समर्थक आपस में उलझ गए। सूचना मिलने पर दोनों प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ज्यादातार मामलों को समझाइश कर सुलझा लिया। डीजीपी कानून-व्यवस्था राजीव शर्मा के अनुसार प्रदेश में सात मामले दर्ज कर किए गए। कुछ मामलों में रिपोर्ट नहीं आने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।  

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत