Exit Poll: राजस्थान में भाजपा को बढ़त, एमपी में कांटे की टक्कर का अनुमान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस आगे

टुडे चाणक्य और इंडिया टुडे माइ एक्सिस राजस्थान में बता रहे हैं कांगे्रस को आगे

Exit Poll: राजस्थान में भाजपा को बढ़त, एमपी में कांटे की टक्कर का अनुमान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस आगे

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को आगे बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को आगे बताया जा रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई गई है। हालांकि इंडिया टुडे-माई एक्सिस और टुडे चाणक्य के पोल में राजस्थान में कांग्रेस और मध्यप्रदेश में भाजपा को बढ़त बताई गई है। एग्जिट पोल के नतीजों में मिजोरम में भी एमएनएफ और जैडएनपी के बीच भी कड़ी टक्कर बताई गई है। ये एग्जिट पोल  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए गए हैं। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को की जाएगी।

तेलंगाना में 64 प्रतिशत मतदान
एजेंसी/हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गुरुवार को कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा और राज्य के करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के समापन के निर्धारित समय शाम पांच बजे तक कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में से 63.94 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पर पहुंचे। राज्य में कुल 119 निर्वाचन क्षेत्रों में से हालांकि 13 नक्सलवाद प्रभावित सीटों पर मतदान एक घंटा पहले (चार बजे) समाप्त हो गया था। चुनाव अधिकारी ने मतदान के अंतिम आंकड़े बढ़ने की संभावना जताई है। 2018 में राज्य विधानसभा चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव के तुलना में कम हुआ है। अंतिम मतदान प्रतिशत आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

राजस्थान : कुल सीटें 200/199, बहुमत -101
एजेंसी                                भाजपा    कांग्रेस    अन्य
न्यूज-18                             111    74    14
एबीपी न्यूज                        94-114    71-91    9-19
टूडे चाणक्य                         89+12    101+12    9+7
टाइम्स नाउ                        108-128    56-72    13-21
टीवी-9 पोलस्टार                 100-110    90-100    5-15
इंडिया टूडे माई एक्ससिस      80-100    86-106    9-18
रिपब्लिक टीवी जन की बात    100-122    62-85    14-15

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प