Madhya Pradesh Election Result LIVE Update : भाजपा को बहुमत, चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

दोनों ही दल कर रहे है जीत का दावा

Madhya Pradesh Election Result LIVE Update : भाजपा को बहुमत, चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा कि यहां कमल खिलेगा या कमल-नाथ। 

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आशा से भी बढ़कर और ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए कुल 230 विधानसभा सीटों में से 61 पर जीत हासिल कर चुकी है और 105 पर आगे चल रही है।

कांग्रेस इस चुनाव में न केवल करारी हार का सामना कर रही है, बल्कि उसे पिछले चुनाव (वर्ष 2018) की तुलना में 52 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग एक लाख से अधिक मतों से बुधनी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं।

अब तक घोषित परिणामों के अनुसार भाजपा कुल 230 विधानसभा सीटों में से 61 पर जीत हासिल कर चुकी है। पार्टी फिलहाल 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को अब तक 15 सीटें प्राप्त हुई हैं और वह 48 पर आगे चल रही है। एक सीट सैलाना अन्य के खाते में गई है।

Read More नौकरियों में महिलाओं के लिए महिला छात्रावास की घोषणा, रोजगार देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि 

वर्ष 2018 की तुलना में भाजपा को इस बार 57 सीटों पर फायदा हुआ है। वहीं कांग्रेस को 52 पर नुकसान उठाना पड़ा है।

Read More बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बताया यह बजट संघीय ढ़ाचे के खिलाफ

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी देवतालाब सीट से लगभग 24 हजार मतों से जीत गए हैं। सांसद राकेश सिंह 30 हजार मतों से और सांसद राव उदयप्रप सिंह 56 हजार मतों से विजयी घोषित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर एक सीट से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं।

Read More बजट 2024 : कृषि को लेकर की कई घोषणाएं, नेचुरल फार्मिंग से लेकर किसानों को सही दाम दिलाने पर होगा काम

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी लगातार छिंदवाड़ा विधानसभा में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

शाम छह बजे तक की मतगणना में कई मंत्री हार की ओर दिखाई दे रहे हैं। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, सुरेश राठखेड़ा और महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ङ्क्षसह के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के पी सिंह भी लगातार पीछे चल रहे हैं।

राजधानी भोपाल की दो सीट बैरसिया और हुजूर भाजपा के खाते मेें आ गई है। इसके अलावा पार्टी तीन सीटों भोपाल दक्षिण पश्चिम, गोविंदपुरा, नरेला पर आगे बनी हुई है। वहीं दो सीटें भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। राज्य की व्यावसायिक राजधानी इंदौर की सभी नौ सीटें भाजपा के खाते में जाने की ओर अग्रसर हैं।

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव LIVE UPDATE

पार्टी आगे जीते कुल
बीजेपी 64 100 164
कांग्रेस 37 28 65

 

भाजपा का स्पष्ट बहुमत

भारतीय जनता पार्टी लगभग 150 सीटों पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा लगभग 150 सीटों पर और कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो विधानसभाओं पर अन्य प्रत्याशी जीत की ओर दिख रहे हैं। आधिकारिक रुझानों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर, रहली से मंत्री गोपाल भार्गव, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, देवतालाब से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आगे चल रहे हैं। वहीं निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अभी पीछे चल रहे हैं। हरदा से मंत्री कमल पटेल, रीवा से राजेंद्र शुक्ला, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां पिछले 2 दशक से बीजेपी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान 4 बार के मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। 76.22 फीसदी वोटर्स ने अपने वोट डाले हैं। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में यह विधानसभा चुनाव लड़ा है। कुछ घंटों के बाद नतीजों की तस्वीर साफ होने लगेगी। मध्य प्रदेश में भी मतों की गिनती के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल जीत का दावा कर रहे हैं। यहां मतगणना की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा कि यहां कमल खिलेगा या कमल-नाथ। इसी क्रम में बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर एक से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, रीवा से मंत्री राजेंद्र शुक्ला और छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है भाजपा : शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बनाने जा रही है। चौहान ने विधानसभा चुनाव के मतगणना के संदर्भ में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं। चौहान सीहोर जिले के बुधनी से पार्टी प्रत्याशी हैं और वे भी वहां पर प्रारंभिक रुझान में बढ़त बनाए हुए हैं। 

3 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है और दो विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी से 7,000 वोटो से आगे चल रहे हैं। शिवपुरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह से 18,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ से 12,000 अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागी लाल जाटव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक से 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

दो सीटों पर भाजपा और दो पर कांग्रेस आगे

गुना जिले की चार विधानसभाओं सीटों में राघोगढ़ और बमोरी में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं दो अन्य विधानसभा गुना एवं चाचौड़ा में भाजपा की बढ़त देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि यह शुरूआती रुझान अंतिम परिणाम तक ऐसे ही रह सकते हैं। राघौगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह के बेटे जयवद्र्धन ङ्क्षसह कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी हैं। मतगणना के शुरुआती दौर में जयवद्र्धन ङ्क्षसह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरेन्द्र पिछडऩे गए थे, लेकिन 5वें राउंड में उन्होंने बढ़त हासिल कर ली। अब 8वें राउंड के बाद जयवद्र्धन 4 हजार 7 सौ 71 वोट से आगे चल रहे हैं। चांचौड़ा से लक्ष्मण सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वे शुरुआत से ही भाजपा की प्रियंका मीणा से पीछे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गणना के बाद भाजपा की प्रियंका मीणा ने लक्ष्मण ङ्क्षसह के विरुद्ध 9 हजार 7 सौ 68 मतों की बढ़त बना ली है। गुना जिले की बमोरी विधानसभा का शुरूआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के लिए चौंकाने वाला हो सकता है।

 

 

 

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में