रूस में विमान के इंजन में लगी आग, एयरपार्ट पर आपात लैंडिंग
नोवोसिबिस्र्क से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था
साइबेरियाई परिवहन अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
मॉस्को। रूस में 176 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगने के कारण नोवोसिबिस्र्क हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 7 बजे हुई, जब एस-7 एयरलाइन द्वारा संचालित बोइंग 737 विमान ने नोवोसिबिस्र्क से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था।
यात्रियों को हवाईअड्डे की इमारत में रोका गया है और उड़ान के लिए एक आरक्षित विमान तैयार किया जा रहा है। परिवहन अभियोजक का कार्यालय विमानन घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है।
Tags: plane
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List