रुपया लगातार गिर रहा : यह साफ करता है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है, खड़गे ने कहा- सरकार की नीति ठीक नहीं

हिंदुस्तान का रूपया पतला होता जा रहा है

रुपया लगातार गिर रहा : यह साफ करता है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है, खड़गे ने कहा- सरकार की नीति ठीक नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज 90 के पार चला गया है, सरकार चाहे कोई भी ढिंढ़ोरा पीटे, रुपये की क़ीमत गिरने से यह पता चलता है कि देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार बार-बार कहती है कि देश विकास कर रहा है, लेकिन रुपया लगातार कमजोर हो रहा है, जो सटीक रूप से देश के आर्थिक हालात को बयां करता है। खड़गे ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रुपए की कीमत लगातार गिर रही है और इससे साफ है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है। उनका कहना था कि भले ही सरकार बार-बार कहती हो कि देश विकास कर रहा है, लेकिन रुपए का लगातार कमजोर होना संकेत देता है कि आर्थिक स्थिति क्या है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज 90 के पार चला गया है, सरकार चाहे कोई भी ढिंढ़ोरा पीटे, रुपये की क़ीमत गिरने से यह पता चलता है कि देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है। अगर केंद्र सरकार की नीति ठीक होती, तो रूपया नहीं गिरता। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले पूछते थे कि क्या कारण है कि हिंदुस्तान का रूपया पतला होता जा रहा है, ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब माँग रहा है, लेकिन अब हम यही सवाल पूछ रहें हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा। 

Tags: falling

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार  Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों...
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान