बौखलाहट में आपत्तिजनक बयान देने पर आई कांग्रेस : भाजपा

बहुत सी बातों का पटाक्षेप हो रहा है

बौखलाहट में आपत्तिजनक बयान देने पर आई कांग्रेस : भाजपा

इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक राजवंशों के परिवारवाद का पटाक्षेप हो रहा है और वास्तविक लोकसत्ता प्रादुर्भाव हो रहा है। भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद विपक्ष के इस तथाकथित इंडिया गठबंधन की यारी अब छिन्न-भिन्न हो गई है। इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है।

यह सच है कि बहुत सी बातों का पटाक्षेप हो रहा है। 1947 में राजवंशों का पटाक्षेप हुआ था। लोकतांत्रिक राजवंशों का पटाक्षेप हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर से दक्षिण तक देश की प्रबुद्ध जनता ने) जो लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र चला रहे थे, उन्हें सबक सिखाने का काम किया। चाहे कोई कुछ भी कहे, सच तो यह है कि लोकतंत्र की आड़ में वंशवाद की राजनीति वर्षों से जारी थी। इसे अब मतदाताओं ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह वंशवादी राजनीति अपने अवसान की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में वास्तविक लोकसत्ता का प्रादुर्भाव हो रहा है। भारत का गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग अपनी शक्ति के साथ उभर रहा है।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का 'राशिफल' आज का 'राशिफल'
दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास में...
राजस्थान विधानसभा में दो अगस्त तक का काम-काज तय
सात महीने के रिपोर्ट कार्ड से तय होगा, मंत्री बने रहेंगे या नहीं
रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!