पत्नी गई स्कूल, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

पत्नी गई स्कूल, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

कोटा। कोटा शहर में आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वर्ष 2024 के प्रथम महीने में ही अब तक कई लोग  फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हैड कांस्टेबल हरीशंकर शर्मा ने बताया कि कृष्ण नगर बजरंग नगर  निवासी शक्ति सिंह चौहान  ससुराल के पास ही किराए से मकान लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। पत्नी स्कूल में एलडीसी है और शक्ति सिंह एक निजी संस्थान में सैल्समैन था। दोनों बच्चों को रोज अपनी ससुराल में छोड़कर वह काम पर चले जाते थे और शाम को वहां से लेकर आते थे। मंगलवार को शक्ति सिंह की पत्नी बच्चों को पीहर में छोड़कर नौकरी पर चली गई। शाम को  घर आई तो बच्चों ने कमरे में जाकर देखा पिता फंदे पर लटका हुआ था उन्होंने मां को बताया  इसके बाद युवक की पत्नी ने उसे आनन-फानन में फंदे से उतारा और अपने पिता को बुलाया। उसे अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

Tags: Suicide

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय