Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें

सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से मनाएं रोशनी का पर्व

Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
सड़क पर पटाखे फोड़ने और बाइक पर स्टंट दिखाने से बचें, बेजुबान जानवरों व पक्षियों का भी रखें ख्याल।

कोटा। दीपावली खुशियों, उमंग और रोशनी का पर्व है। यह त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने, उनके चेहरों पर मुस्कान लाने और जीवन में सकारात्मकता के दीप जलाने का संदेश देता है। ऐसे में हमारी छोटी-सी लापरवाही किसी दूसरे की खुशियों पर भारी नहीं पड़नी चाहिए। त्योहार के उत्साह में सड़क और बाजारों के बीच पटाखे फोड़ना, राहगीरों की ओर पटाखे फेंकना या बाइक से स्टंट दिखाना बेहद खतरनाक है। इस तरह की लापरवाही न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल सकती है। वहीं पटाखों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है और तेज आवाज बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों के साथ बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है।

 दीपावली का असली आनंद तभी है, जब हमारी खुशियों से किसी को तकलीफ न पहुंचे। इसलिए जरूरी है कि इस बार दीपावली पर सुरक्षा और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दें, यातायात नियमों का पालन करें, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों से दूरी बनाएं और जरूरतमंदों के साथ भी खुशियां साझा करें। जिम्मेदारी के साथ मनाया गया त्योहार ही समाज में खुशहाली और भाईचारे का संदेश देता है। दैनिक नवज्योति के 'वॉयस ऑफ यूथ' में युवाओं ने आमजन से सुरक्षित, संवेदनशील और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।

पटाखे खुली जगह में चलाएं
दीपावली खुशियों का पर्व है। सड़क या बाजार के बीच पटाखे नहीं चलाने चाहिए। आपकी थोड़ी-सी मस्ती किसी का त्योहार खराब कर सकती है। सड़क पर पटाखे चलाने से बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ सकता है और वे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। पटाखे हमेशा खुली और सुरक्षित जगह पर चलाएं। बेहतर होगा कि तेज धमाके वाले पटाखों की जगह कम धुआं और कम आवाज वाले सुरक्षित विकल्प अपनाएं।
-अजय पारेता, कॉलेज स्टूडेंट

बेजुबान जानवरों को न सताएं
कई लोग मनोरंजन के लिए जानवरों के आसपास पटाखे फोड़ते हैं। ऐसा करना गलत है। पटाखों की तेज आवाज और धमाके से बेजुबान जानवरों को काफी तकलीफ होती है। पटाखे चलाते समय आसपास मौजूद लोगों और जानवरों का ध्यान रखना चाहिए। त्योहार की खुशी किसी जीव के डर और दर्द का कारण नहीं बननी चाहिए।
-यश प्रताप सिंह हाड़ा, युवा

Read More संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका

माता-पिता भी निभाएं जिम्मेदारी
बच्चे सड़क पर पटाखे फोड़ते हैं और बाइक पर स्टंट दिखाते हैं। इसके लिए कहीं न कहीं माता-पिता भी जिम्मेदार हैं। उन्हें कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं देनी चाहिए। जब बच्चे पटाखे चला रहे हों तो अभिभावकों को उनके साथ मौजूद रहना चाहिए, ताकि वे किसी तरह की लापरवाही न करें और सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सकें।
-कावेरी वाल्मीकि, कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice of youth : AI की आसान राह कहीं बच्चों की सोचने की शक्ति तो नहीं छीन रही?

पटाखे चलाते समय बरतें सावधानी
सड़क पर पटाखे फोड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही इससे प्रदूषण भी बढ़ता है। ऐसे में ईको फ्रेंडली विकल्पों को प्राथमिकता देनी चाहिए। पटाखे कम संख्या में चलाएं और उन्हें हमेशा खाली व सुरक्षित स्थान पर ही फोड़ें। त्योहार का आनंद लेते समय दूसरों की सुरक्षा और पर्यावरण का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
-अमन सोनी, कॉलेज स्टूडेंट

Read More धनतेरस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि पूजन, अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित 

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश