संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका

कई साल से प्रतिनियुक्ति पर था तैनात

संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मिला कर्मचारी का शव, आत्महत्या की आशंका
साले की शादी से लौटकर रात ढाई बजे कायार्लय पहुँचा और चौकीदार से कहा— “कुछ काम बाकी है।”

कोटा। कोटा के संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में मंगलवार सुबह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशफाक अंसारी उर्फ आफाक (45) का शव कार्यालय के रेस्ट रूम में मिलने से सनसनी फैल गई । कर्मचारी की मौत की सूचना से कार्यालय में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी भी कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया है।

शादी से लौटकर आया कायार्लय में, कहा- ऑफिस में काम है
जानकारी के अनुसार, अशफाक सोमवार को बूंदी में अपने साले की शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 10 से 11 बजे वह घर लौटा। इसके बाद उसने परिजनों को बताया कि कार्यालय में कुछ काम बाकी है और वह वहां जा रहा है। रात करीब ढाई बजे अशफाक संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद चौकीदार मुकुट से उसने कार्यालय में कुछ काम बाकी होने की बात कही और अंदर चला गया। कार्यालय की चाबियां भी उसी के पास थीं।

सुबह कार्यालय खुला तो रेस्ट रूम में मिला शव
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब सफाईकर्मी ने कार्यालय खोला तो रेस्ट रूम में अशफाक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यालय स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों के अनुसार, शव रेस्ट रूम के गेट के पास मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कर्मचारी ने अपनी शर्ट का इस्तेमाल किया था। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

कई साल से प्रतिनियुक्ति पर कर रहा था काम
अशफाक पिछले करीब 13 साल से संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत था। वह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के कार्यालय में तैनात था, जबकि उसका मूल विभाग बूंदी का राजस्व विभाग था। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी चाची फातिमा कार्यालय पहुंचीं। परिवार के अन्य सदस्य बूंदी से कोटा के लिए रवाना हुए।

Read More द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना

परिजनों ने किसी तरह के तनाव से किया इनकार
अशफाक के बेटे अमान अंसारी ने बताया कि पिता ने कार्यालय में काम होने की बात कहकर जाने की जानकारी दी थी। बेटे ने घर में किसी तरह की परेशानी या कार्यालय के काम को लेकर दबाव होने से इनकार किया। वहीं, कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्मचारी देर रात कार्यालय पहुंचा था। पारिवारिक कारण भी घटना के पीछे हो सकते हैं। फिलहाल कार्यालय के काम को लेकर किसी तरह के तनाव की बात सामने नहीं आई है। परिजनों से बातचीत कर अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Read More Voice of Youth : सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले अव्यवस्थाओं से जंग लड़ते मरीज

इनका कहना है
सूचना मिली थी कि संभागीय कार्यालय के बाहर रेस्ट रुम के गेट पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में किया है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्म्हत्या का लग रहा है। कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।
- मुकेश कुमार मीणा, थानाधिकारी जवाहर नगर कोटा शहर

Read More सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी

Post Comment

Comment List

Latest News

दुनिया का पैदल चक्कर : 28 साल और 50 हजार किमी का सफर... 57 साल में मां के पास लौटे कार्ल बुशबी दुनिया का पैदल चक्कर : 28 साल और 50 हजार किमी का सफर... 57 साल में मां के पास लौटे कार्ल बुशबी
29 साल की उम्र में दुनिया पैदल नापने निकले ब्रिटेन के कार्ल बुशबी 28 साल बाद 57 की उम्र में...
राजस्थान विधानसभा में छठवां युवा संवाद, 17 शिक्षण संस्थानों के 110 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Voice of youth : AI की आसान राह कहीं बच्चों की सोचने की शक्ति तो नहीं छीन रही?
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे
डिरेगुलेशन सुधारों में राजस्थान की बड़ी प्रगति, 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण 
700 साल पुरानी पाताल की दुनिया, जहां जमीन के नीचे नमक से बसाया गया पूरा शहर; जानें 300 किलोमीटर लंबी सुरंगों में छिपे इस अद्भुत संसार के बारे में
चक्रवात मुरासु: अमित शाह ने की सीएम नायडू से फोन पर बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा