न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश

प्रशासनिक अड़चनें प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में बन रही बाधा

न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश
प्रदेश के जिलों में न्यायालय भवनों और न्यायिक अधिकारियों के आवासों के लिए जमीन आवंटन का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लंबित मामलों की समीक्षा कर जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से बाधाएं दूर करने और तय समय में भूमि आवंटन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायालय भवनों और न्यायिक अधिकारियों के आवासों के लिए जमीन आवंटन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस संबंध में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई जिलों में न्यायालय परिसरों और न्यायिक अधिकारियों के आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन के मामले लंबे समय से अटके हुए हैं। इन मामलों में अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल की कमी और अन्य प्रशासनिक अड़चनें प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में बाधा बन रही हैं।

मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय से इन बाधाओं को दूर किया जाए और जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मामलों को तय समय में निपटाया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को इन प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जमीन आवंटन में अनावश्यक देरी नहीं हो और न्यायालय भवनों व न्यायिक आवासों के निर्माण का रास्ता साफ हो सके।

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी...
केंद्र ने पंजाब का जेल कानून चंडीगढ़ में किया लागू : 500 मीटर तक लागू होगा नो-फ्लाई जोन, कैदियों को दूसरे राज्यों में भी भेज सकेगी सरकार
Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश