पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और बसपा का गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा भी फाइनल

पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और बसपा का गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा भी फाइनल

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक नया सियासी समीकरण सामने आया है। 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुखबीर सिंह बादल की शिरोमणी अकाली दल और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है।

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक नया सियासी समीकरण सामने आया है। 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुखबीर सिंह बादल की शिरोमणी अकाली दल और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। तीन कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद शिअद और बसपा 25 साल बाद एक साथ साथ आए हैं। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने इसका ऐलान किया।

सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान कर कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया है और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस अवसर पर बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन किया गया है, जो पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी है। 1996 में बसपा और शिअद दोनों ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ा और 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि इस बार उनका गठबंधन नहीं टूटेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत