अब कचरा दिखाई दे तो फोन लगाएं

कोटा उत्तर व दक्षिण निगम ने जारी किए हैल्प लाइन नम्बर

अब कचरा दिखाई दे तो फोन लगाएं

कामयाब कोटा अभियान के तहत दोनों नगर निगमों में जन स्वास्थ्य अनुभाग को अलग से जिम्मेदारी दी गई है।

कोटा। जहां भी कचरा दिखाई देवे हमें बताएं, हम 6 घंटे में उठवाएंगे। इस तरह का संदेश लिखे बोर्ड शहर में जगह-जगह पर दिखाई देने लगे हैं। ऐसा कामयाब कोटा अभियान के तहत नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण द्वारा किया जा रहा है। दोनों निगमों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में साफ सफाई संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हैल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। रा’य में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही शहर में साफ सलाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिसके तहत न केवल शहर की सड़कों व मुख्य मार्गों को वरन् सरकारी कार्यालयों तक को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर में संभागीय आयुक्त, कलक्ट्रेट और नगर निगम समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा चुका है। शहर में नगर निगम कार्यालय के आस-पास, नगर विकास न्यास कार्यालय समेत ऐसे स्थान जहां आमजन का आवागमन अधिक रहता है। वहां हैल्प लाइन नम्बरों के बोर्ड लगाए गए हैं।

जन स्वास्थ्य की टीम को दी जिम्मेदारी
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की ओर से वैसे तो शहर में सामान्य तौर पर स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों के माध्यम से साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। वहीं कामयाब कोटा अभियान के तहत दोनों नगर निगमों में जन स्वास्थ्य अनुभाग को अलग से जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आमजन द्वारा हैल्प लाइन नम्बर के माध्यम से गंदगी संबंधित कोई भी सूचना दी जाती है तो उसे रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए अलग से टीम गठित की गई है। टीम के सदस्य उस संबंधित जगह पर जाकर साफ सफाई करते हैं और वापस आकर सूचना देते हैं।

उत्तर में हर सेक्टर में एक टीम, दक्षिण में 10 कर्मचारी
इस अभियान के तहत आने वाली सूचनाओं के निस्तारण के लिए नगर निगम कोटा दक्षिण में जहां 10 सफाई कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। वहीं कोटा उत्तर क्षेत्र में हर सेक्टर में एक टीम बनाई गई है। जिसमें 5-5 लेबर को शामिल किया गया है। 

ये हैं हैल्प लाइन नम्बर
नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में साफ सफाई संबंधित सूचना के लिए हैल्प लाइन नम्बर 0744-2503611 जारी किया गया है। जबकि कोटा दक्षिण निगम में इसी तरह की सूचना के लिए हैल्प लाइन नम्बर 0744 250 5787 जारी किया गया है। 

Read More 17 नए जिलों पर भजनलाल सरकार जल्द लेगी फैसला, सीएम ने अमित शाह को लिखा पत्र

नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में कामयाब कोटा अभियान के तहत कई दिन से साफ सफाई संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। अब अधिक से अधिक लोगों तक इस तरह की सूचना पहुंचाने के लिए हैल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। जिससे सूचना मिलते ही 6 घंटे में सफाई के लिए टीम पहुंच रही है। दक्षिण क्षेत्र में इसके लिए अलग से रजिस्टर रखा हुआ है। अब तक करीब 110 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 
- सरिता सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

Read More जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले

कोटा उत्तर क्षेत्र में अभियान के तहत हर सेक्टर पर एक टीम गठित की है। हैल्प लाइन नम्बर पर सूचना मिलते ही संबंधित सेक्टर की टीम को अवगत करवा दिया जाता है। जिससे गंदगी संबंधी समस्या का 6 घंटे के भीतर निस्तारण किया जा रहा है। आने वाले समय में हर टीम को एक टिपर भी उपलब्ध कराया जाएगा। अब आमजन को इस बारे में जानकारी देने के लिए हैल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। 
- तनुज शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम कोटा उत्तर 

Read More अवैध हथियार के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार, कारतूस बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश