सचिन पायलट कांग्रेस के लिए एक संपत्ति, वो किसी से समय मांगे और मिले नहीं ये असंभव: माकन

सचिन पायलट कांग्रेस के लिए एक संपत्ति, वो किसी से समय मांगे और मिले नहीं ये असंभव: माकन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली से वापस लौट आने की खबरों के साथ लगाई जा रही सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि सचिन पायलट एक वरिष्ठ नेता और पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। यह असंभव है कि वह किसी पार्टी नेता से मिलने के लिए समय मांगे और उन्हें मिलने का समय न दिया जाए।

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिल्ली से वापस लौट आने की खबरों के साथ लगाई जा रही सभी अटकलों को विराम देते हुए साफ कर दिया कि सचिन पायलट एक वरिष्ठ नेता और पार्टी के लिए एक संपत्ति हैं। यह असंभव है कि वह किसी पार्टी नेता से मिलने के लिए समय मांगे और उन्हें मिलने का समय न दिया जाए। माकन ने कहा कि प्रियंका गांधी 10 दिन से दिल्ली में नहीं हैं, तो वे कैसे मिलतीं। प्रियंका गांधी की उनसे बात हुई है। मेरी और केसी वेणुगोपाल की भी उनसे बात हुई है। प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल और मैं सचिन पायलट से लगातार बात कर रहे हैं।

माकन ने एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि वो पायलट से लगातार सम्पर्क में हैं तथा अन्य नेताओं को लेकर भी जो बात मीडिया में की जा रही है कि प्रिंयका गांधी ने उन्हें मिलने का समय ही नहीं दिया, जबकि प्रिंयका गांधी ने भी उनसे बात की हैं। कई नेता भी उनसे बराबर सम्पर्क में हैं। प्रियंका गांधी से वे मिलने का समय मांगते तो अवश्य मिलता। उन्होंने समय मांगा ही नहीं होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग