म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत

म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है।

गहलोत ने जी- 20 समिट की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा है कि ये तस्वीर पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट के दौरान की है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष केवल एक जगह पर जाकर सम्मान में सिर झुकाकर खड़े हुए वो महात्मा गांधी की समाधि राजघाट है। जिस महान आत्मा का आज भी दुनिया में इतना सम्मान हो कि सभी सुपरपॉवर उनके सामने मृत्यु के 75 साल बाद भी सिर झुकाते हों, उनके लिए समर्पित गांधी वाटिका म्यूजियम को उद्घाटन के 7 महीने बाद तक बिना किसी कारण के बंद रखा जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पुन: निवेदन करना चाहूंगा कि ना सिर्फ गांधी वाटिका म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए बल्कि पूर्ववर्ती सरकार की सोच के मुताबिक ही राजस्थान के स्कूल, कॉलेजों के करिकुलम में गांधी वाटिका की स्टडी विजिट जोड़ी जाए जिससे गांधीजी के विचार अधिक मजबूती से युवा पीढ़ी तक पहुंच सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल