बजट 2024 : कृषि को लेकर की कई घोषणाएं, नेचुरल फार्मिंग से लेकर किसानों को सही दाम दिलाने पर होगा काम

कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा

बजट 2024 : कृषि को लेकर की कई घोषणाएं, नेचुरल फार्मिंग से लेकर किसानों को सही दाम दिलाने पर होगा काम

कृषि को लेकर सरकार की ओर से एग्रीकल्चरल रिसर्च सेटअप किया जाएगा। इसके लिए फंड दिया जाएगा। 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। बजट में आम जनता के लिए कई राहत दी गई है। बजट में​कृषि क्षेत्र को लेकर भी कई घोषणाएं की गई है। कृषि को लेकर सरकार की ओर से एग्रीकल्चरल रिसर्च सेटअप किया जाएगा। इसके लिए फंड दिया जाएगा। 
वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नेचुरल फार्मिंग का सर्टिफिकेशन किया जाएगा। किसानों को सही दाम दिलाने की कोशिश की जाएगी। कृषि रिसर्च को सही करने पर काम किए जांएगे। उच्च पैदावार 32 फसलों की 109 उच्च किस्में लाएंगे। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि सब्जियों की सप्लाई और स्टोरेज पर काम करेंगे। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। मौसम से पैदावार बेअसर रेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। किसानों के लिए राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लांच होगा। 6 करोड़ किसानों के लिए भूमि रजिस्टी पर जोर दिया जाएगा। 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। सीतारमण ने कहा कि एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए मदद दी जाएगी। 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे करेंगे।

कृषि को लेकर घोषणाएं

  • किसानों को सही दाम दिलाने की कोशिश
  •  कृषि रिसर्च को सही करने पर काम की घोषणा
  •  उच्च पैदावार फसल की उच्च किस्में लाने की घोषणा
  •  कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोर
  •  32 फसलों की 109 किस्में लाने की घोषणा
  •  सब्जियों की सप्लाई और स्टोरेज पर काम की घोषणा
  •  कृषि क्षेत्र तें उत्पादन बढ़ाने पर जोर
  •  मौसम से बेअसर रहेगी पैदावार
  •  ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर काम करेंगे
  •  राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लांच करने की घोषणा
  •  6 करोड़ किसानों के लिए भूमि रजिस्टी पर जोर
  •  3 स्किम के तहत रोजगार पीएलआई लांच करने की घोषणा
  •  प्राकृति खेती से एक करोड़ किसान जुड़े
  • एक करोड़ किसानों के लिए नेचुरल फार्मिंग

 

Read More सुप्रीम कोर्ट ने मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को बहाल करने के आदेश पर लगाई रोक

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश