कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों ने कारगिल में दुश्मन से लोहा लेकर अपनी वीरता का परचम फहराया।

जयपुर। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अमर जवान ज्योति पर बारिश के बीच रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों ने कारगिल में दुश्मन से लोहा लेकर अपनी वीरता का परचम फहराया। उन सभी वीरों, शहीदों और वीर नारियों को मैं नमन करता हूं। वीर नारियों का भी बहुत बड़ा योगदान है कि उन्होंने देश सेवा के लिए शूरवीरों को समर्पित किया। रजत जयंती के अवसर पर उन सभी वीर नारियों को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय सेना के जवानों ने इस अवसर बारिश के बीच गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 60 दिन का जो कारगिल में भीषण युद्ध चला था, उसमें भारतीय सेना ने शौर्य की गाथा लिखी थी। दुश्मनों ने भारत को धोखा दिया शिमला एग्रीमेंट के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ साजिश रची। बर्फीली पहाड़ियों के बीच दुश्मन की गोलियों का सामना करना ऐसा युद्ध दुनिया ने पहली बार देखा। मैं सभी कारगिल योद्धाओं को नमन करते हुए वीरांगनाओं को भी नमन करता हूं और सदा अपने योद्धाओं को याद रखा जाएगा। इस युद्ध के बाद लगता है कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना और सुरक्षा का जो नजरिया है उसे भी बदल दिया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जनरल आफिसर कमांडिंग 61 सब एरिया, सैनिक कल्याण निदेशक वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एनसीसी कैडेट्स स्कूली विद्यार्थियों और आमजन में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग