जलभराव से मिलेगी राहत, बनाई जाएगी इंटीग्रेटेड योजना : जेडीए 

लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है

 जलभराव से मिलेगी राहत, बनाई जाएगी इंटीग्रेटेड योजना : जेडीए 
आमजन को बारिश के दौरान बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और यातायात जाम की स्थिति होने पर लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है। 

जयपुर। विकास प्राधिकरण आयुक्त मंजू राजपाल ने बताया कि 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक सर्विस रोड पर एवं पुलियाओं के नीचे पानी भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए जेडीए एवं एनएचएआई इन्टीग्रेटेड योजना बनाएंगे। इसके लिए जेडीए एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संयुक्त निरीक्षण कर सात दिन में ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही इसके समाधान के लिए इंटीग्रेटेड योजना बनाएं। जेडीए के मंथन सभागार में अजमेर रोड की सड़कों पर जल भराव से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एनएचएआई के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त मंजू ने कहा कि 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक सर्विस रोड पर एवं पुलियाओं के नीचे पानी भराव की समस्या रहती है। इससे आमजन को बारिश के दौरान बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और यातायात जाम की स्थिति होने पर लोगों को घंटों जाम में फसा रहना पड़ता है। 

यू-टर्न पर खड्डों की मरम्मत के लिए सीमेन्ट कॉन्क्रीट रोड का कार्य 
जेडीए आयुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़क के साथ ही सर्विस रोड़ों के क्षतिग्रस्त होने से आमजन को होने वाली परेशानी का निराकरण करने के लिए सड़कों का उचित रूप से संधारण किया जाए। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों के तेज घुमाव यू-टर्न स्थानों पर उत्पन्न खड्डों की मरम्मत के लिए सीमेन्ट कॉन्क्रीट रोड का कार्य किया जा रहा है और लगातार इन स्थानों पर रिपेयर कार्य किया जाता है। महापुरा की तरफ  कार्य पूर्ण कर दिया है और डीपीएस स्कूल कट पर कार्य 15 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में आगरा रोड पर एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन क्लोवर लीफ  के लिए जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाई भूमि में अवस्थित स्ट्रक्चरर्स को हटाने के लिए कहा गया। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Voice of youth :  धन बरसे न बरसे, कोई रोटी को न तरसे; जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाएं युवा Voice of youth : धन बरसे न बरसे, कोई रोटी को न तरसे; जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाएं युवा
कच्ची बस्तियों में खुशियां बांटने से लेकर गायों को चारा खिलाने तक, युवाओं ने दिया सेवा और संवेदना का संदेश।...
मुद्रा बाजार: अमेरिकी चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में गिरावट से रुपया मजबूत, दो हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रमाण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
भूमि विकास बैंकों की वसूली में ढिलाई, भीलवाड़ा-अजमेर-केकड़ी सबसे पीछे 
अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं, स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील 
जेडीए की दो नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी लॉन्च, भोजपुर और मानपुरा टीलावाला में मिलेंगे भूखंड