पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार

कई चोटें पूरी तरह रोकी जा सकती 

पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सावधानी और सही प्राथमिक उपचार से अधिकांश हादसों की गंभीरता को कम किया जा सकता है।

जयपुर। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सावधानी और सही प्राथमिक उपचार से अधिकांश हादसों की गंभीरता को कम किया जा सकता है। पटाखों से होने वाली कई चोटें पूरी तरह रोकी जा सकती हैं। बच्चों को पटाखे जलाते समय हमेशा वयस्कों की निगरानी में रखना चाहिए।

ये बरतें सावधानी :

फोर्टिस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संदीपन मुकुल ने बताया कि पटाखे खुले स्थान पर ही जलाएं। वाहनों, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, बिजली के उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों से दूरी रखें। शरीर से फिट सूती कपड़े और बंद जूते पहनें। आस-पास पानी, रेत या फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें। बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को धुएं से दूर, हवादार स्थान पर रहना चाहिए। जलने पर संबंधित व्यक्ति को तुरंत आग के स्रोत से दूर करें और जले हुए हिस्से को करीब 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। सूजन से पहले अंगूठी, घड़ी और तंग कपड़े हटा दें, लेकिन त्वचा से चिपकी वस्तु को जबरदस्ती न हटाएं। ठंडा करने के बाद जले हिस्से को साफ, स्टेराइल ड्रेसिंग या क्लिंग फिल्म से हल्के से ढकें। जले स्थान पर टूथपेस्ट, घी, मक्खन, तेल या बर्फ  न लगाएं और फफोलों को न फोड़ें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर  दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और गोवर्धन पूजा का त्योहार 6 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में...
पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 
नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...
दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल
दुकान में मिला 3745 किलो पटाखों का भंडार : दुकानदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार