राधारानी जी का दूध, दही, घी, बूरा, शहद से होगा पंचामृत अभिषेक 

राधारानी जी का दूध, दही, घी, बूरा, शहद से होगा पंचामृत अभिषेक 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बाद अब ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी में राधाष्टमी का उत्सव भी उसी उल्लास और उमंग के साथ भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 11 सितंबर को मनाया जाएगा।

जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बाद अब ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी में राधाष्टमी का उत्सव भी उसी उल्लास और उमंग के साथ भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 11 सितंबर को मनाया जाएगा। मंदिर छावन में ठाकुर जी के समक्ष सात से ग्यारह सितंबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से सवा दस बजे तक तथा शाम को सात से रात्रि साढ़े आठ बजे तक उत्सव दर्शन होंगे। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी महाराज के सान्निध्य में राधाष्टमी महोत्सव का श्रीगणेश 07 सितंबर को शाम सात से रात्रि साढ़े आठ बजे तक गौरांग महाप्रभु संकीर्तन मंडल के हरिनाम संकीर्तन के साथ होगा। आठ सितंबर को सुबह हरिनाम संकीर्तन परिवार और शाम को श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की ओर से ठाकुरजी के दरबार में भजनों की हाजिरी दी जाएगी। नौ सितंबर को सुबह चाकर मंदिर गोविंद देवजी के भक्त गण राधा जी और श्रीजी को रिझाएंगे, वहीं शाम को माताजी वृंदावन की भजन संध्या होगी। दस सितंबर को अखंड हरिनाम संकीर्तन बंगाली महिला मंडल की सदस्याएं सुबह और शाम हरिनाम संकीर्तन के साथ भजनों से ठाकुरजी का गुणगान करेंगी। राधाष्टमी के दिन भी सुबह की वेला में अखंड हरिनाम संकीर्तन बंगाली महिला मंडल की ओर से ही भजन-कीर्तन होगा। शाम को गौर गोविंद महिला मंडल की महिलाएं किशोरी जी के जन्म की बधाइयां गाएंगी। 

मुख्य उत्सव 11 सितंबर को
राधाष्टमी 11 सितंबर को है। मंगला झांकी दर्शन सुबह 4 बजे होंगे। इसके बाद 4.45 बजे प्रिया जी (राधारानी जी) के अभिषेक दर्शन खोले जाएंगे। राधारानी जी का दूध, दही, घी, बूरा, शहद से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महाआरती के दर्शन होंगे। पंचामृत का निशुल्क वितरण मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके बाद धूप झांकी खोली जाएगी। ठाकुर श्रीजी को नवीन पीत (पीली) पोशाक एवं विशेष अलंकार श्रृंगार धारण कराए जाएंगे। पंजीरी, लड्डू, मावा की बर्फी का भोग अर्पण किया जाएगा। धूप झांकी में महंत अंजन कुमार गोस्वामी  ठाकुर श्रीजी का अधिवास पूजन करेंगे। छप्पन भोग झांकी के दर्शन होंगे। श्रृंगार झांकी में बधाई-उछाल कर श्री राधा रानी जी का उत्सव मनाया जाएगा। संध्या काल में ठाकुर श्रीजी की विशेष फूल बंगला झांकी के दर्शन होंगे। विशेष उत्सव दर्शन झांकी शाम 7 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक होंगे। इसके बाद शयन झांकी खोली जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा और अन्य विपक्षी दल संप्रदायवादी राजनीति में उलझे, विधानसभा उपचुनाव में बसपा के लिए भरपूर मौका: मायावती भाजपा और अन्य विपक्षी दल संप्रदायवादी राजनीति में उलझे, विधानसभा उपचुनाव में बसपा के लिए भरपूर मौका: मायावती
बसपा को मुस्तैदी से अपनी पैठ जनता के बीच बनानी चाहिये जिसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा।
कोटा में पाइप लाईन से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू, लगभग एक माह के उपभोग की गैस मिलेगी फ्री
कार की टक्कर से महिला सब-इंस्पेक्टर घायल
इजरायल ने स्कूल पर की बमबारी, 8 लोगों की मौत
राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, मोदी सरकार पर बोला हमला
RAS प्रियंका बिश्नोई का निधन, हॉस्पिटल पर सख़्त एक्शन की मांग को लेकर परिजन बैठे धरने पर
Direct Tax 21.48 प्रतिशत बढ़कर हुआ 12 लाख करोड़