पेरू में नदी में जलस्तर बढ़ने से पलटी नाव, 6 लोगों की मौत

अटालाया शहर के लिए रवाना हुई थी

पेरू में नदी में जलस्तर बढ़ने से पलटी नाव, 6 लोगों की मौत

रिपोर्ट में बताया कि संभवत: नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नाव किसी वस्तु से टकरा गयी। अधिकारियों के अनुसार नाव में शिक्षकों और नाबालिगों सहित लगभग 48 लोग सवार थे। इस नाव में 68 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी। 

लीमा। पेरू के पूर्व-मध्य क्षेत्र उकायाली से होकर बहने वाली नदी में नाव पलटने से कम से कम 6 लोग डूब गए। स्थानीय अधिकारियों ने सुबह इस घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की। पोर्ट कैप्टेंसी के प्रमुख जोनाथन नोवोआ के अनुसार सीआर नामक नाव स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2:30 बजे पुकाल्पा बंदरगाह से अटालाया शहर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

रिपोर्ट में बताया कि संभवत: नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नाव किसी वस्तु से टकरा गयी। अधिकारियों के अनुसार नाव में शिक्षकों और नाबालिगों सहित लगभग 48 लोग सवार थे। इस नाव में 68 यात्रियों को ले जाने की क्षमता थी। 

Tags: boat

Post Comment

Comment List

Latest News