सेना के बेड़े में शामिल ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन, दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने में सक्षम 

सेना की ताकत और बढ़ गई 

सेना के बेड़े में शामिल ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन, दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने में सक्षम 
भारतीय सेना में अब ध्वनिरोधी ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन से लैस हो गई है।

अखनूर। भारतीय सेना में अब ध्वनिरोधी ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन से लैस हो गई है। जम्मू-कश्मीर में अपने बेड़े में इन आधुनिक हथियारों के शामिल करने से सेना की ताकत और बढ़ गई है। सेना के अनुसार ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन नाम का आधुनिक हथियार बिना आवाज किए दुश्मनों के घुसपैठ करने जैसे इरादों को नाकाम करने में सक्षम है। इसमें दो कैमरे लगे होते हैं, जो सेना को देश विरोधी तत्वों की हरकतों पर नजर रखने में मदद करते हैं। हथियार को अखनूर के टांडा इलाके में नौवें वेटरन्स डे कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि कंक्रीट के ढांचे में घुसने की क्षमता होने के कारण ब्लैक हॉर्नेट का इस्तेमाल शायद बिना शोर मचाए छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इस बीच, सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों की हरकतों पर नजर रखने के लिए सीमाओं पर टाटा रजाक को भी तैनात किया है। टाटा रजाक दुश्मन पर नजर रखने के लिए एक उपयुक्त प्रणाली है, क्योंकि यह 18 किलोमीटर तक की मानवीय हरकत और 35 किलोमीटर तक के किसी भी संदिग्ध वाहन की हरकत का पता लगा सकती है। टाटा रजाक प्रोग्रामिंग से जुड़े होने के कारण तुरंत सारी जानकारी कंप्यूटर को दे सकता है। 

हल्के स्ट्राइक वाहन भी सेना में शामिल :

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है, टाटा रजाक सीमाओं पर एक महत्वपूर्ण प्रहरी की तरह भूमिका निभाता है। सेना ने अपने बेड़े में फोर्स मोटर्स द्वार बनाए गए, भारत में निर्मित, हल्के स्ट्राइक वाहनों को भी शामिल किया है। जिससे सेना की ताकत और बढ़ गई है। 

 

Read More सर्जियो गोर का भारत दौरा: अमित शाह से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा

Tags: army

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम