पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर दी शुभकामनाएं
गहलोत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की नीति से गांव में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में साक्षरता का प्रसार एक चुनौती थी, जिसे हमने कई नवाचारों के साथ बेहतर करने का कार्य किया। राजीव गांधी पाठशालाओं के माध्यम से गांव-ढाणी तक स्कूल खोले गए।

गहलोत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की नीति से गांव में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। आरटीई के तहत 12वीं कक्षा तक में शिक्षा निशुल्क की गई‌। राजकीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षण सामग्री, गणवेश एवं मिड डे मील तथा दूध शुरू किया गया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से अंग्रेजी भाषा में भी शिक्षा का प्रसार किया गया। हमारी सरकार के समय किए गए नवाचारों से राजस्थान की साक्षरता दर तेजी से बढ़ी है। हम सभी को इसे 100 प्रतिशत करने का प्रयास करना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह शुरू होगा पेट्रोल-डीजल उत्पादन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में इसी माह शुरू होगा पेट्रोल-डीजल उत्पादन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की समीक्षा
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा में पेट्रोल-डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक में...
मिसौरी में दर्दनाक हादसा: स्काईडाइविंग के लिए निकला विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की मौत
शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत को जयपुर एयरपोर्ट पर सांसद मंजू शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, ‘भारत माता की जय’ और 'शहीद खेमाराम अमर रहें' के नारे गूंजे
अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच
पीएम मोदी का बड़ा बयान : अमेरिका-ईरान सहमति से क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत
एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव
परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा कवर, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान