मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी रामदेव जयंती और तेजादशमी पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी रामदेव जयंती और तेजादशमी पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव और वीर तेजाजी ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बाबा रामदेव  सामाजिक समरसता स्थापित करने, दीन-दुखियों व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे, वहीं वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से बाबा रामदेव जी और वीर तेजाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाईचारे की भावना को मजबूत करने, भेदभाव एवं ऊंच-नीच को मिटाने तथा निरीह जीव-जन्तुओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद