नए साल में कांग्रेस का बदलेगी अंदाज, संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रहेगा जोर

संगठन में फेरबदल और विस्तार किए जाएंगे

नए साल में कांग्रेस का बदलेगी अंदाज, संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रहेगा जोर

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस कई मुद्दों पर आंदोलन का सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

जयपुर। कांग्रेस नए साल में अपने संगठन में सक्रियता बढ़ाने पर जोर देगी। ब्लॉक और जिला स्तर से लेकर प्रदेश लेवल तक संगठन में फेरबदल और विस्तार किए जाएंगे। इस साल कांग्रेस का जोर संगठन में सक्रियता बढ़ाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर रहेगा। विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस कई मुद्दों पर आंदोलन कर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इसके तहत सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा अपना प्लान तैयार कर चुके हैं। जल्द ही इसको अमलीजामा पहनाया जाएगा।

प्लान के तहत सभी ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी में विस्तार की अनुमति दी जाएगी ताकि सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर धरातल पर कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। जनता के प्रति मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के काम की मॉनीटरिंग भी वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से की जाएगी। हर 6 महीने में यह रिपोर्ट पीसीसी लेवल पर मंजूर होने के बाद एआईसीसी स्तर पर भेजी जाएगी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर ऊंचे पदों पर बिठाया जाएगा। इसी परफॉर्मेंस के आधार पर चुनाव में कार्यकर्ताओं को टिकट की पैरवी भी की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर