जयपुर से तय समय पर संचालित नहीं हो रहे विमान, यात्री परेशान

विमान देरी से रवाना होतेे है

जयपुर से तय समय पर संचालित नहीं हो रहे विमान, यात्री परेशान

स्पाइसजेट की जयपुर से पुणे जाने वाली एकमात्र घरेलू फ्लाइट आज चौथे दिन भी रद्द रही।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इन दिनों विमान तय समय पर संचालित नही हो रहे। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल भी आधा दर्जन विमान देरी से रवाना हुए थे। स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:20 बजे दुबई की फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 11:25 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी।

पुणे की फ्लाइट चौथे दिन भी रद्द
स्पाइसजेट की जयपुर से पुणे जाने वाली एकमात्र घरेलू फ्लाइट आज चौथे दिन भी रद्द रही। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 5:35 बजे पुणे और अहमदाबाद जाती है। एयरलाइन कंपनी ने यात्रीभार कम होने के कारण रद्द करना बताया है।

Post Comment

Comment List

Latest News