किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप

जनता की कोई सेवा नहीं की

किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप

आप नेता ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर किसानों, जवानों और माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कल 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

अरविंद केजरीवाल कल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे।

पाठक ने कहा कि अगर आप हरियाणा की राजनीति को देखेंगे तो यह बड़ा स्पष्ट है कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। यह सवाल तो बनता है कि भाजपा को आखिरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई ? इन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया, उनका अपमान किया। जवानों का अपमान और उनके साथ अन्याय किया, हमारी माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। हरियाणा में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है, महंगाई रिकॉर्ड तोड़ है। चारों तरफ कुशासन और अव्यवस्था फैली हुई है। भाजपा को मालूम है कि इस बार हरियाणा से उनका सफाया होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब भाजपा हरियाणा से जा रही है, जनता बदलाव लेकर आ रही है तो फिर इस बदलाव में कौन सी पार्टी को मौका मिलेगा ? हरियाणा में पहले जनता ने पांच साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है। सारी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने मौका दिया है। हरियाणा में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो यह कह सके कि हमें यहां की जनता ने मौका नहीं दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन किया ? क्या इन्होंने जनता की वह सेवा की जो जनता इनसे चाहती थी ? इसका सीधी और सरल भाषा में उत्तर है कि इन्होंने हरियाणा की जनता की कोई सेवा नहीं की। 

Read More हरियाणा में बीजेपी ने गोपाल कांडा को दिया समर्थन

आप नेता ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है। इस बार हरियाणा की जनता के सामने पहली बार अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी को लेकर उतरे हैं। अब हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है।

Read More मोदी आपके नेता राहुल को धमकी दे रहे हैं, उन्हें रोकिए: खड़गे

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस
घटना की जानकारी मिलते ही रेल्वे पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक क्लीयर करवाया।
फिल्म The Sabarmati Report में दिखेंगे विक्रांत मैसी, मेकर्स ने थिएटर रिलीज़ डेट की अनाउंस
किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप
नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू : दिया कुमारी
जी- 20 की तर्ज पर होगा वैश्विक सहकारी सम्मेलन- 2024 आयोजन
विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाएं सुरक्षा उपाय - ऊर्जा मंत्री
यूक्रेन का रूस पर भूकंप के झटके जैसा हमला, प्रमुख हथियार भंडार को बनाया निशाना