सर्वोटेक ने लांच की सोलर की नई सीरीज 

हरित खेती को बढ़ावा मिलेगा

सर्वोटेक ने लांच की सोलर की नई सीरीज 
सर्वोटेक के मुताबिक उनके उत्पादों से किसानों को सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी और हरित खेती को बढ़ावा मिलेगा।

जयपुर। सर्वोटेक ने घरों और कमर्शियल छतों के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम-कुसुम योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुरूप सोलर ऑन-ग्रिड इनवर्टर, सोलर हाइब्रिड इनवर्टर, सोलर माइक्रो इनवर्टर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और सोलर पंप कंट्रोलर की अपनी इनोवेटिव और उच्च तकनीक वाली नई सीरीज लॉन्च की है। सर्वोटेक के मुताबिक उनके उत्पादों से किसानों को सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेगी और हरित खेती को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वोटेक के फाउंडर और एमडी रमन भाटिया ने कहा कि हमारे सोलर सॉल्यूशंस न केवल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि सस्टेनेबल ग्रोथ को भी बढ़ावा देते हैं। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के रूप में हम तमाम उत्पादों के जरिये भविष्य को गति देने में सबसे आगे हैं। हम ग्राहकों, उद्योगों और समाज को लाभ पहुंचाने वाले ऊर्जा-कुशल, डीकार्बोनाइजिंग और सर्कुलर सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते हैं।

रमन भाटिया ने कहा कि उनके अत्याधुनिक समाधान घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता को कम करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वोटेक के प्रोडक्ट्स की रेंज में 1 किलोवाट-100 किलोवाट के ऑन ग्रिड इनवर्टर, 2 किलोवाट से 7.5 किलोवाट (1 फेज), 10 किलोवाट से 22.5 किलोवाट (3 फेज) हाईब्रिड इनवर्टर एवं 1.2 डब्ल्यूएच से 15 डब्ल्यूएच बैट्री एनर्जी स्टोरेड सिस्टम डोमिस्टिक इस्तेमाल के लिए और ईरिक्शा के लिए 5.1 केडब्ल्यू मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा 2 एचपी से 10 एचपी के सोलर वाटर पंप कंट्रोलर और 800 वाट से 1600 वाट के माइक्रो इनवर्टर भी उपलब्ध हैं।

 

Read More ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि

Tags: solar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार