कृषि नवाचार से किसानों के सुधरेंगे हालात

किसानी की हालत को सुधारा जा सकता है

कृषि नवाचार से किसानों के सुधरेंगे हालात

प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि कृषि और पशुपालन में नवाचार कर खेती-किसानी की हालत को सुधारा जा सकता है। कटारिया को वाग्धारा संस्था और की-स्टोन फाउंडेशन द्वारा ‘परम्परागत कृषि और पोषण स्वराज’ विषय पर शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।

जयपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि कृषि और पशुपालन में नवाचार कर खेती-किसानी की हालत को सुधारा जा सकता है। कटारिया को वाग्धारा संस्था और की-स्टोन फाउंडेशन द्वारा ‘परम्परागत कृषि और पोषण स्वराज’ विषय पर शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम जवाहर कला केन्द्र में हो रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री कटारिया ने कहा कि किसानों को जैविक खेती की तरफ अपना ध्यान फोकस करना चाहिए। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति काफी बदली हुई है। जल संसाधन विकास मंत्री मालवीय ने वाग्धारा के कार्यों की तारीफ की। गांधीवादी नेता सवाईसिंह ने कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग करने से गांवों में कैंसर पहुंच गया है। इसलिए एकबार फिर से हम सभी को जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव जयेश जोशी ने संस्थान के बारे में बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News