बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा

4 घण्टे की मशक्कत के बाद देसी जुगाड़ से निकाला शव

बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा
तहसीलदार अमितेश मीना ने बताया कि पुलिस ने सुबह 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा दोपहर 2 बजे के करीब देशी जुगाड़ से शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। 

लालसोट। उपखंड की ग्राम पंचायत खटूम्बर के ग्राम धौण में मंगलवार सुबह स्कूल जाने से पूर्व बहन के साथ कुएं पर नहाने गए 6 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बहन चिल्लाने लगी तो मौके पर परिवार व गांव के लोग जुट गए। बच्चे के चचेरे भाई भजनलाल ने बताया कि मृतक ऋषभ गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह सुबह नहाने के लिए बड़ी बहन शीनू के साथ कुएं पर गया। कुएं के चारों तरफ जमीन समतल है। वहां ऋषभ का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने रस्से और बिलाई से शव निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

रस्सी और अन्य साधनों से जब बच्चे का शव नहीं मिला तो सिविल डिफेंस की टीम ने रस्सी के एक सिरे पर झूला बनाया जिसमें एक व्यक्ति बैठ सके। इस झूले पर सिविल डिफेंस टीम के व्यक्ति को बैठाकर कुएं में उतारा गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। तहसीलदार अमितेश मीना ने बताया कि पुलिस ने सुबह 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा दोपहर 2 बजे के करीब देशी जुगाड़ से शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव नतीजों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज...
दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार