संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल, स्कूलों में दिया जाएगा अब खेलों को बढ़ावा

संस्कृत शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है और बैठकों का दौर जारी है

संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल, स्कूलों में दिया जाएगा अब खेलों को बढ़ावा
विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सीधे ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अनुमति प्रदान करने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

जयपुर। प्रदेश के संस्कृत शिक्षा के स्कूलों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसको लेकर संस्कृत शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है और बैठकों का दौर जारी है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने अपने स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए गठित कमेटी की बैठक हुई। राजस्थान राज्य संस्कृत शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, महापुरा के सभागार में हुई इस बैठक में उपनिदेशक डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने संस्कृत स्कूलों में खेलकूद के प्रति अधिक ध्यान देने की बात कहीं।

निदेशालय के खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह मीणा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं व उनके चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्कृत शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंक भार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताओं के अंक भार के समान किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की। विभागीय खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए माध्यमिक शिक्षा की भांति ही 14, 17 व 19 वर्षीय आयु वर्ग की समस्त प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं को अलग-अलग चरणों में आयोजित करने तथा शारीरिक शिक्षकों से दोनों विभागों (माध्यमिक व संस्कृत) में परस्पर सहयोग लेने तथा विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सीधे ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अनुमति प्रदान करने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार