डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 109.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.07 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर आ गया।
इस बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 115.14 रुपये  और डीजल 106.23 रुपये प्रति लीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 118.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.50 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 113.10 रुपये और डीजल 104.71 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 1132.15 रुपये और डीजल 104.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

कोलकाता में भी पेट्रोल के 109.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर आ गया चुका है। रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र सात पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 103.53 रुपये और डीजल 103.46 रूपये प्रति लीटर पर है।
 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कनुप्रिया थिएटर कंपनी द्वारा पेश 'लव ऑनलाइन - द बॉलीवुड कैफे' कॉमेडी म्यूजिकल नाटक का सफल...
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील