पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और तस्करों के बीच मुठभेड़, 49 किलो हेरोइन बरामद

पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और तस्करों के बीच मुठभेड़, 49 किलो हेरोइन बरामद

मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर।  पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और तस्करों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में  सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएसएफ ने मुठभेड़ स्थल से 49 किलो हेरोइन बरामद की।

बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर में अग्रिम सीमा चौकी (बीओपी) चन्दु वडाला में शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ हलचल देखी। बीएसएस जवानों ने घने धुंध के बावजूद नशा तस्करों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन तस्करों ने बीएसएफ जवान पर गोली चला दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक जवान सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अमृतसर के एक अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। बीएसएफ जवान का नाम ज्ञान चंद है। बाद में मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान वहां से 49 किलो हेरोइन बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे...
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र 
राजस्थान को देश का माइनिंग हब बनाने में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख भूमिका, निवेश और सहभागिता में सक्रिय भागीदारी
जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आगाज : पद्मनाभ सिंह के सहयोग से तैयार किया गया फेस्टिवल, कला, हस्तशिल्प, खानपान और संवाद की अनूठी श्रृंखला प्रस्तुत