भारत का चीन को करारा जवाब, सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा, खुश हुए राहुल

भारत का चीन को करारा जवाब, सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा, खुश हुए राहुल

नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है।

नई दिल्ली। नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प की जगह तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ इरादों के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने नव वर्ष के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके सैनिकों ने गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया है। इसके जवाब में जारी इन तस्वीरों में भारतीय सेना के जवान गलवान घाटी में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।


गलवान मे तिरंगा फहराते देख खुश हुए राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी  टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है। गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है।

 गांधी ने ट्वीट किया कि भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने 'जय हिंद' गालवान को हैस्टेक़ भी किया है। गौरतलब है कि गांधी ने मंगलवार गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन