इंदौर में नोटा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पड़े 1.71 लाख वोट, भाजपा प्रत्याक्षी शंकर ललवानी ने दर्ज की जीत

भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद शंकर ललवानी ने पांच लाख से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली

इंदौर में नोटा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पड़े 1.71 लाख वोट, भाजपा प्रत्याक्षी शंकर ललवानी ने दर्ज की जीत

इंदौर में भाजपा के ललवानी के अलावा कुल 13 और प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर कोई भी मौजूद नहीं है।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की अनुपस्थिति में नोटा यानी ''इनमें से कोई नहीं'' को मतगणना के दौरान 1 लाख 71 हजार 309 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद शंकर ललवानी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। उन्होंने इस सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की है। 

इंदौर संसदीय सीट भी इस बार चर्चा में बनी रही थी, जहां पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। इसके बाद इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां लोगों से ''नोटा'' को वोट देने की पुरजोर अपील की। 

मतणगना संबंधी सुबह 11 बजे तक सामने आए रुझानों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ललवानी ने 5,24,320 मत हासिल कर पांच लाख से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। यहां पर दूसरे क्रम पर बरकरार बसपा के संजय सोलंकी हैं, जिन्होंने 22,446 मत हासिल किए हैं। लेकिन यदि नोटा से तुलना की जाए तो भाजपा प्रत्याशी ने 4,34,053 मतों की बढ़त बनायी हुयी है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार इंदौर के 90, 267 मतदाताओं ने इस चुनाव में नोटा को चुना है। इंदौर में भाजपा के ललवानी के अलावा कुल 13 और प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख प्रत्याशी के तौर पर कोई भी मौजूद नहीं है। इंदौर भाजपा का अभेद गढ़ माना जाता है और यहां पिछले कुछ दशकों से भाजपा लगातार विजय दर्ज कराती आ रही है।

 

Read More महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट की मंजूरी : गरीब महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए महीना, रेखा गुप्ता ने कहा- योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट में किया प्रावधान 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर