सिविल सेवा के 15169 पद, 2834 खाली, राजस्थान में 64 आईपीएस और छह आईएएस कम
सिविल सेवाओं में 19% पद खाली
Union Public Service Commission की सीएसई 2026 आवेदन प्रक्रिया के बीच सरकार ने संसद में बताया कि All India Services के 15,169 पदों में 19% रिक्त हैं।
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने हाल ही में यूपीएसी सीएसई परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इस बीच केंद्र सरकार ने संसद में देश में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस के स्वीकृत पद और पोस्टिंग पर स्टेट्स रिपोर्ट रखी है। इसके अनुसार देश में 19 प्रतिशत सिविल सर्वेंट की कमी है। इसके साथ ही सरकार ने देश में एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के कितने आईएएस-आईपीएस अधिकारी हैं और राज्य-कैडर में सबसे ज्यादा और कम का डेटा भी बताया है।
1 जनवरी 2025 तक लिस्ट में इतने आईएएस-आईपीएस और आईएफएस
केंद्र ने 12 फरवरी को संसद के सामने आॅल इंडिया सर्विसेज में संख्या, मौजूदा अधिकारियों और कैटेगरी के हिसाब से सीधी भर्ती का अपडेटेड डेटा रखा। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में शेयर की। 1 जनवरी 2025 तक तैयार की गई लिस्ट के अनुसार, तीनों आॅल इंडिया सर्विसेज में कैडर के हिसाब से वैकेंसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में 1,300, इंडियन पुलिस सर्विस में 505 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में 1,029 हैं।
सिविल सर्वेंट के 15 हजार से ज्यादा पद, 19 प्रतिशत खाली
केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में सिविल सर्वेंट्स यानी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस के 15,169 पद स्वीकृत हैं। इनकी तुलना में 12,335 पदों पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की पोस्टिंग है और 2,834 पद खाली हैं। इस तरह लगभग 19 प्रतिशत सिविल सर्वेंट के पद खाली हैं।
कितने एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारी हैं?
सरकार ने आरक्षित वर्ग से भर्ती के आंकड़े भी जारी किए हैं। पिछले 5 साल (सीएसई 2020 से सीएसई 2024) के दौरान एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी से भर्ती किए गए अधिकारियों का डेटा इस प्रकार है-

Comment List