पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर जताया विरोध, हेट क्राइम करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

घटना को हेट क्राइम बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर जताया विरोध, हेट क्राइम करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में पुरुलिया के मजदूर सुखेन महतो की हत्या पर दुख जताया। दोषियों की गिरफ्तारी और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में काम करने वाले पुरुलिया के मजदूर सुखेन महतो की हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को हेट क्राइम करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

मुख्यमंत्री ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कड़े संदेश में कहा है कि वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य महतो की हत्या से स्तब्ध, क्रोधित और व्यथित हैं। सीएम बनर्जी ने पीड़ित को उसकी भाषा और पहचान के कारण निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों पर होने वाले ऐसे हमले बाहरी लोगों के प्रति द्वेष के बढ़ते माहौल के कारण है।

मुख्यमंत्री ने लिखा, यह किसी हेट क्राइम से कम नहीं है। एक युवक को उसकी भाषा, उसकी पहचान और उसकी जड़ों के कारण प्रतड़ित कर मार डाला गया। यह उस माहौल का सीधा परिणाम है जहाँ बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार बनाया जाता है और निर्दोषों को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुरुलिया जिले के तुमरासोल गाँव के निवासी महतो पुणे में एक ऑटो पार्टस फैक्ट्री में कार्यरत थे। वह नौ फरवरी को काम पर निकलने के बाद लापता हो गए थे और अगले दिन उनका शव बरामद हुआ था। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महतो की हत्या की गई है। शव मिलने के बाद जिले के पार्टी नेताओं ने पुरुलिया में उनके परिवार से मुलाकात की।

Read More संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज

इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में, देश के अन्य हिस्सों में राज्य के प्रवासी मजदूरों की अस्वाभाविक मौत की खबरों ने राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और परिवारों के बीच चिंता को बढ़ा दिया है।इससे पहले, मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर के एक प्रवासी मजदूर का शव चेन्नई में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। परिवार ने आरोप लगाया था कि उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया गया है, जिससे उसकी मौत की परिस्थितियों पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया था। एक अन्य मामले में, दक्षिण 24 परगना के उस्ती के एक श्रमिक का शव आंध्र प्रदेश की एक कपड़ा फैक्ट्री से बरामद किया गया था।

Read More सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री : विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

इसके अलावा, पिछले महीने झारखंड में पश्चिम बंगाल के एक श्रमिक की कथित हत्या के कारण मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में अशांति फैल गई थी। हालांकि, मुर्शिदाबाद जिला पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा जांच के बाद अधिकारियों ने दावा किया कि झारखंड में कार्यरत उस श्रमिक ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने हत्या की आशंका को खारिज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके के वीडियो साक्ष्य का हवाला दिया था।

Read More लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध : विपक्ष की वापस लेने की मांग, कहा- यह संविधान के खिलाफ; विरोध में पड़े 185 मत

पुणे में महतो की हत्या ने अब पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों से जुड़ी घटनाओं की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ दी है, जिसके कारण मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है और राज्य के बाहर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील दोहराई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल