मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो

मोहन भागवत: 'मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए हों'

मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ में हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव खत्म कर राष्ट्र निर्माण और पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने हिन्दू एकता पर बल देते हुये कहा कि मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए, इनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव सभागार में मंगलवार देर शाम आयोजित कार्यकर्ता कुटुंब मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बच्चों को यह समझाना होगा कि करियर का अर्थ केवल पैसा कमाना और उपभोग करना नहीं है। असली करियर वह है, जिसमें व्यक्ति समाज और देश के लिए कुछ कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे बच्चे अमीर बनकर दान देना और दूसरों के लिए जीना सीखें। विद्या और धन देश के हित में अर्जित किए जाने चाहिए और बच्चों में यह संस्कार विकसित हों कि राष्ट्र सर्वोपरि है।  

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एक मानता है और सामाजिक समरसता भाषणों से नहीं, बल्कि व्यवहार से आती है। इसके लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर मेलजोल बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के कुटुंब में जाति-पाति का कोई स्थान नहीं है और यही भाव समाज में भी स्थापित करना होगा।  

उन्होंने कहा कि समाज की मूल इकाई व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार है। सामाजिक व्यवहार की पहली पाठशाला परिवार ही होता है। बच्चों में मातृभाषा का ज्ञान, देशभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और कुटुंब गौरव का भाव विकसित करना आवश्यक है। साथ ही तकनीक के उपयोग पर नियंत्रण की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम तय होना चाहिए और नई पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना होगा। 

सरसंघचालक ने कहा कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है और सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं। संघ कार्यकर्ताओं को समाज के उन वर्गों तक भी पहुंचना चाहिए, जो अभी संघ के निकट नहीं हैं, और उनसे आत्मीय संबंध स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ चिरतरुण संगठन है और आज देश के सबसे अधिक युवा संघ से जुड़े हुए हैं, जो भारत की शक्ति का प्रतीक है।

Read More कहां गायब हुई गुलाबी ठंड : सर्दी के बाद सीधी गर्मी, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब

 

Read More पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे में प्रवासी मजदूर की हत्या पर जताया विरोध, हेट क्राइम करार देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ