उत्तर प्रदेश में ई-रिक्शा को बचाने को बचाने के चक्कर में खाई में पलटीं 2 बसें, चालक की मौत 

बस में सवार 15  लोग घायल हो गए

उत्तर प्रदेश में ई-रिक्शा को बचाने को बचाने के चक्कर में खाई में पलटीं 2 बसें, चालक की मौत 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस सहित जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

खतौली। उत्तर प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर भंगेला गांव के समीप सुबह एक ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में 2 बसें अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक बस के चालक की मौत हो गई तथा बस में सवार 15  लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। सुबह-सुबह हुए इस सडक हादसे से घटना स्थल पर चीख पुकार हो गई और आवाज सुनकर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस सहित जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 

राजस्थान के उदयपुर से चालक राम गोपाल, परिचालक नरेंद्र कुमार शनिवार प्रात: लगभग 25 टूरिस्ट यात्रियों को लेकर उदयपुर से सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही बस खतौली में भांगेला गांव के निकट पहुंची, तो आगे चल रहे कंटेनर से टकरा कर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें चालक राम गोपाल की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। 

Tags: ditch

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश