मध्य प्रदेश में कुएं में डूबने से 3 बालिकाओं की मौत
बालिकाएं खेत में स्थित बिना मुंडेर के कुंए में गिर गई
मध्य प्रदेश के देवास के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के भेसून गांव के एक खेत में स्थित कुंए में डूबने से 3 बालिकाओं की मौत हो गई है।
देवास। मध्य प्रदेश के देवास के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के भेसून गांव के एक खेत में स्थित कुंए में डूबने से 3 बालिकाओं की मौत हो गई है। कांटाफोड़ थाने के उपनिरीक्षक गौड़ ने बताया कि भेसून गांव की तीन खेत में स्थित बिना मुंडेर के कुंए में बालिकाएं गिर गई और डूबने से उनकी मौत हो गई।
कुएं में लगभग 10-12 फीट पानी था। बालिकाओं के कुंए में गिरने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और उनके शव कुंए से निकाले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 19:01:35
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...

Comment List