आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख

जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में चिलकलूरिपेट के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नरसारावपेट। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार निजी ट्रैवल बस ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। हादसा चिलकलूरिपेट कस्बे के पास क्रॉस रोड सेंटर पर हुआ। पुलिस उपाधीक्षक हनुमंथा राव ने बताया कि 11 लोग बापटला जिले के कोंडामंजुलुरु गांव में एक रिश्तेदार के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गये थे। वहां से सभी अपने पैतृक गांव एलुरु लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राव के अनुसार, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बोंथा बाबू (62), बोंथा मणेम्मा (55), सम्पूर्णम्मा (70), लक्ष्मम्मा (75), गंगम्मा (50), चौटुपल्ली सुवर्था (45) और मरियम्मा (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऑटो चालक ने राजमार्ग पर निजी बस को देखे बिना अचानक यू-टर्न लेने का प्रयास किया। यू-टर्न के लिए चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही बस का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ऑटो से जा टकरायी।

घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर बतायी गयी है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे और सात लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण और गृह मंत्री वी. अनिता ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। गृह मंत्री ने पलनाडु के पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर की तथा घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल यात्रा पर गए 80 लोग लापता, सभी विदेशी नागरिक; अब तक लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं नेपाल यात्रा पर गए 80 लोग लापता, सभी विदेशी नागरिक; अब तक लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं
ईशा योग फाउंडेशन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 80 विदेशी नागरिक तिब्बत के ग्यिरोंग में आई बाढ़ के बाद...
CAG रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार सख्त, तीन माह में कार्रवाई पूरी करने के दिए निर्देश
चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास
ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अभी से जुटना होगा, भारत को खेलों के महाकुंभ के लिए तैयार करना होगा: PM Modi
राखी से पहले 'चटकी मटकी' बताएगी बारिश का हाल
सात वार्डों की ऑडिट में छलका लोगों का दर्द: अरमान था हमकों जिसका, वह गुल खिला नहीं!
असर खबर का : डिजिटल अवतार में नजर आएंगे दुर्लभ ग्रंथ